पिछले 8 महीनों में NSE (National Stock Exchange) पर यूनीक रजिस्टर्ड इन्वेस्टर्स की संख्या 8 करोड़ को पार कर गई है। वर्तमान में, रजिस्टर्ड 14.9 करोड़ क्लाइंट कोड्स में से यूनीक यूजर्स लगभग 50 प्रतिशत हैं। एक क्लाइंट कई कोड रजिस्टर करा सकता है। इसका मतलब हुआ कि NSE पर वर्तमान में कुल यूजर्स करीब 15 करोड़ हैं और उनमें से यूनीक यूजर्स 8 करोड़ हैं। यह जानकारी NSE ने एक बयान में दी है। NSE के इस आंकड़े पर Zerodha के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामत (Nitin Kamath) की टिप्पणी आई है। कामत ने X (पूर्व में ट्विटर) और लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा कि NSE पर यूजर ग्रोथ का एक बड़ा हिस्सा पिछले 3-4 वर्षों में हासिल हुआ है।
