NSE ने इनवेस्टर्स को फर्जी स्कीमों से बचने को कहा है। उसने कहा है कि निवेशकों को अपने ट्रेडिंग अकाउंट की अहम जानकारियां दूसरों को नहीं देनी चाहिए। उन्हें रिटर्न की गारंटी देने वाली इनवेस्टमेंट स्कीमों में पैसे नहीं लगाने चाहिए। इनवेस्टमेंट पर रिटर्न की गारंटी देना गैरकानूनी है। एनएसई ने पंकज सोनू नाम के एक व्यक्ति के बारे में भी बताया है। उसने कहा है कि यह व्यक्ति 'Trading Master'नाम की कंपनी के लिए काम करता है। वह लोगों को कई स्कीमों में निवेश करने के लिए कह रहा है। लोगों को इनवेस्टमेंट पर ज्यादा रिटर्न के वादे किए जा रहे हैं। निवेशकों से उनके ट्रेडिंग अकाउंट से जुड़ी अहम जानकारियां भी मांगी जा रही हैं।
