Nykaa Share Price: दिग्गज फैशन रिटेलर नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures ने 17,58,600 इक्विटी शेयर अलॉट किया है। कंपनी ने ये जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। ये शेयर एंप्लॉयीज स्टॉक ऑप्शन स्कीम (ESOS), 2017 के तहत एंप्लॉयीज स्टॉक ऑप्शंस के जरिए जारी हुए हैं। इन शेयरों की फेस वैल्यू 1 रुपये है और इन्हें एफएसएन ई-कॉमर्स के नॉमिनेशन एंड रिम्यूनेरेशन कमेटी ने जारी किया है। शेयरों की बात करें तो इसके शेयर आज बीएसई पर 3.62 फीसदी की तेजी के साथ 151.85 रुपये के भाव (Nykaa Share Price) में मिल रहे हैं।
