Get App

Nykaa Share Price: टॉप लेवल पर नियुक्तियां भी नहीं बचा पा रहा शेयरों को, 72% डुबो चुका है निवेशकों की पूंजी

Nykaa Share Price: कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने वाली दिग्गज कंपनी नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures के शेयरों मेंआज भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। हाल ही में इसके टॉप लेवल के एंप्लॉयीज ने कंपनी छोड़ दी थी तो शेयरों में जोरदार बिकवाली हुई थी लेकिन अब जब नियुक्तियां हुई हैं तो पॉजिटिव माहौल नहीं बन पा रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 24, 2023 पर 10:27 AM
Nykaa Share Price: टॉप लेवल पर नियुक्तियां भी नहीं बचा पा रहा शेयरों को, 72% डुबो चुका है निवेशकों की पूंजी
Nykaa के शेयरों में निवेशकों को भारी घाटा हुआ है। रिकॉर्ड ऊंचाई से इसके शेयर 72 फीसदी से अधिक फिसल चुके हैं।

Nykaa Share Price: कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने वाली दिग्गज कंपनी नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures के शेयरों में नई नियुक्तियों का खास असर नहीं दिख पा रहा है। हाल ही में इसके टॉप लेवल के एंप्लॉयीज ने कंपनी छोड़ दी थी जिसका शेयरों पर निगेटिव असर दिखा था। हालांकि अब इसने 50 से अधिक सदस्यों वाली लीडरशिप टीम में कुछ सीनियर एग्जेक्यूटिव्स को नियुक्त किया है लेकिन शेयरों पर अभी इसका पॉजिटिव इफेक्ट नहीं है। इसके शेयर फिलहाल बीएसई पर 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 119.80 रुपये (Nykaa Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं। रिकॉर्ड ऊंचाई से इसके शेयर 72 फीसदी से अधिक फिसल चुके हैं। इसका फुल मार्केट कैप 34,300.67 करोड़ रुपये है।

एक्सचेंज फाइलिंग में नियुक्तियों का खुलासा

नायका ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में नियुक्तियों का खुलासा किया है। कंपनी का कहना है कि इन्हें मेच्योरिटी, इंडस्ट्री में अनुभव के साथ-साथ इनोवेशन और ग्रोथ को लेकर उनके पैशन के आधार पर चुना गया है। कंपनी की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर ने नए लीडर्स का गर्मजोशी से स्वागत किया है। फाल्गुनी का कहना है कि ये लीडर्स ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री में कंपनी को लीडिंग प्लेयर बनाने में मदद करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें