Nykaa Share Price: ब्यूटी एवं फैशन रिटेलर कंपनी नायका चलाने वाली FSN-E-Commerce Ventures के शेयरों में आज गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक गुमनाम शेयरहोल्डर्स ने ब्लॉक डील में कंपनी के 1.42 करोड़ शेयर बेच दिए हैं। यह कंपनी की कुल इक्विटी का 0.5% है। एकसाथ इतने शेयरों की बिक्री से FSN-E-Commerce Ventures के शेयर आज 1.29% नीचे 153.20 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं।
