Get App

Ola Electric Shares: ऑलटाइम लो पर ओला इलेक्ट्रिक के शेयर, 2025 में 60% टूटा भाव, S&P ग्लोबल ने घटाई रेटिंग

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। कंपनी के शेयर पहले से ही अपने 52-वीक लो के पास ट्रेड कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार 11 दिसंबर को एक खबर के चलते इसके शेयरों में और कमजोरी देखने को मिली। S&P ग्लोबल ने कंपनी की प्रमोटर ANI टेक्नोलॉजीज की क्रेडिट रेटिंग को ‘CCC+’ से घटाकर ‘CCC-’ कर दिया है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 11, 2025 पर 10:19 AM
Ola Electric Shares: ऑलटाइम लो पर ओला इलेक्ट्रिक के शेयर, 2025 में 60% टूटा भाव, S&P ग्लोबल ने घटाई रेटिंग
Ola Electric Shares: साल 2025 में अब तक यह शेयर 60% से भी अधिक टूट चुका है

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। कंपनी के शेयर पहले से ही अपने 52-वीक लो के पास ट्रेड कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार 11 दिसंबर को एक खबर के चलते इसके शेयरों में और कमजोरी देखने को मिली। दरअसल S&P ग्लोबल ने कंपनी की प्रमोटर ANI टेक्नोलॉजीज की क्रेडिट रेटिंग को ‘CCC+’ से घटाकर ‘CCC-’ कर दिया और आउटलुक नेगेटिव कर दिया है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि रेटिंग कम करने की वजह कंपनी का लगातार कैश खत्म होना, कमजोर होती नकदी स्थिति और कर्ज की शर्तों के उल्लंघन (covenant breach) का बढ़ता जोखिम है। ‘CCC-’ रेटिंग का मतलब है कि कंपनी के डिफॉल्ट करने की संभावना बहुत ज़्यादा है, और अगर इसकी वित्तीय स्थिति में बड़ा सुधार नहीं हुआ तो डिफॉल्ट को टालना मुश्किल हो सकता है।

सितंबर तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक, ANI टेक्नोलॉजीज के पास ओला इलेक्ट्रिक में 3.6% हिस्सेदारी थी। S&P ग्लोबल ने कहा कि ANI टेक्नोलॉजीज की नकदी स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। इसकी बड़ी वजह ओला कैब्स (Ola Cabs) में लगातार हो रहा ऑपरेटिंग घाटा है।

S&P का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही तक कंपनी के पास कैश और कैश इक्विवेलेंट ₹200 करोड़ से नीचे पहुंच सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें