Ola Electric का शेयर 5 दिन में 19% टूटा, लिस्टिंग से अब तक 65% चढ़ा

Ola Electric Mobility Share Price: Ola Electric IPO को ओवरऑल 4 गुना बोली मिली थी। इसकी नई Roadster सीरीज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 74999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 199999 रुपये है। कंपनी ने घोषणा की है कि AI वर्चुअल असिस्टेंट Krutrim, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में इंटीग्रेट होगा

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 3:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ola Electric शेयर ने बीएसई पर 20 अगस्त को 52 सप्ताह के नए हाई 157.53 रुपये को छुआ था।

Ola Electric Mobility Stock Price: इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर में 26 अगस्त को इंट्राडे के दौरान 6 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। बाद में यह संभला।कंपनी की शेयर बाजार में शुरुआत 9 अगस्त को हुई थी। इसकी लिस्टिंग फ्लैट रही थी और यह बीएसई पर 75.99 रुपये और NSE पर 76 रुपये पर लिस्ट हुआ था। लेकिन लिस्टिंग के बाद शेयर में तेजी आई थी और शुक्रवार, 9 अगस्त को शेयर बीएसई पर अपर सर्किट में 91.18 रुपये पर बंद हुआ था।

ओला इलेक्ट्रिक का शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से अब तक 65 प्रतिशत चढ़ चुका है। शेयर 26 अगस्त को सुबह बीएसई पर लाल निशान में 123.84 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 6 प्रतिशत तक नीचे आया और 118.57 रुपये के लो तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 125.32 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर का लोअर प्राइस बैंड 10 प्रतिशत सर्किट लिमिट के साथ 113.59 रुपये है।

5 दिन में 19 प्रतिशत लुढ़का Ola Electric शेयर


पिछले 5 कारोबारी सत्रों में शेयर की कीमत 19 प्रतिशत टूटी है। इसने बीएसई पर 20 अगस्त को 52 सप्ताह के नए हाई 157.53 रुपये को छुआ था। कंपनी में 8 अगस्त 2024 तक प्रमोटर्स के पास 36.78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। लिस्टिंग के बाद ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में आए उछाल की एक वजह नए प्रोडक्ट्स की घोषणा भी रही। ने 15 अगस्त को अपनी पहली ई-मोटरसाइकिल से पर्दा हटाया। इसे तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया गया है, जो कि Roadster Pro, The Roadster और The Roaster X हैं। इसके अलावा कंपनी ने घोषणा की है कि इसका AI वर्चुअल असिस्टेंट Krutrim, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में इंटीग्रेट होगा।

FPI ने जून और जुलाई में NSE के ₹3500 करोड़ के शेयर बेचे, किस वजह से घट रही दिलचस्पी

HSBC ने दी खरीदने की सलाह

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म HSBC के एनालिस्ट्स ने ओला इलेक्ट्रिक के शेयर के लिए 'BUY' रेटिंग दी है। साथ ही टारगेट प्राइस 140 रुपये प्रति शेयर रखा है। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा सालाना आधार पर लगभग 30 प्रतिशत बढ़कर 347 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 32 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,644 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,243 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।