इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 21 मई को दिन में लगभग 6 प्रतिशत तक की गिरावट दिखाई दी। BSE पर शेयर 34.83 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर लगभग 4 प्रतिशत गिरावट के साथ 35.53 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी किए थे। कंपनी के घाटे में गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा सालाना आधार पर 42.5 प्रतिशत गिरकर 500 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले घाटा 870 करोड़ रुपये था।
