Get App

Ola Electric Shares: 99% ग्राहकों की समस्या का समाधान, निवेशक मालामाल, 4% से अधिक उछले शेयर

Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान है। इसके शेयर इंट्रा-डे में 4 फीसदी से अधिक उछल गए। यह तेजी इसलिए आई क्योंकि ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने आज एक बड़ा ऐलान किया है जिसके तहत ग्राहकों की करीब 99.1 फीसदी का समाधान कर दिया गया है। जानिए इन शिकायतों के निपटारे से शेयर रॉकेट क्यों बने?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 22, 2024 पर 4:05 PM
Ola Electric Shares: 99% ग्राहकों की समस्या का समाधान, निवेशक मालामाल, 4% से अधिक उछले शेयर
Ola Electric प्योर-प्ले इलेक्ट्रिक वीइकल कंपनी है जिसका दोपहिया ईवी मार्केट में दबदबा बना हुआ है। वाहन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक इसकी दोपहिया मार्केट में 34 फीसदी हिस्सेदारी है।

Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान है। इसके शेयर इंट्रा-डे में 4 फीसदी से अधिक उछल गए। यह तेजी इसलिए आई क्योंकि ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने आज ऐलान किया कि सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटकेशन अथॉरिटी (CCPA) से 10,644 शिकायतें मिली थी जिसमें से करीब 99.1 फीसदी का समाधान कर दिया गया है। इस खुलासे पर तो ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर रॉकेट बन गए। हालांकि मुनाफावसूली के चलते BSE पर यह 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 81.07 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। हालांकि इंट्रा-डे में यह 4.46 फीसदी उछलकर 85.30 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।

7 अक्टूबर को मिला था Ola Electric को नोटिस

सीसीपीए ने 7 अक्टूबर को भाविश अग्रवाल की कंपनी ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसमें कंपनी से ग्राहकों की हजारों शिकायतों पर क्या हो रहा है, इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। कंपनी को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय मिला था यानी कि 22 अक्टूबर आज इसकी डेडलाइन थी। कंपनी ने यह डेडलाइन बीतने से पहले बता दिया कि 99.1 फीसदी के करीब शिकायतों का निपटारा हो गया है।

कैसी है कारोबारी सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें