Get App

Ola Electric Right Issue: डे-लो से 9% की छलांग, QIP के बाद अब राइट्स इश्यू की बारी

Ola Electric Right Issue: भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) की इलेक्ट्रिक वेईकल कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में आज जोरदार रिकवरी दिखी। ₹1500 करोड़ की फंड जुटाने की योजना के तहत कंपनी ₹780 करोड़ पहले ही QIP के जरिए जुटा चुकी है। अब राइट्स इश्यू की बारी है। जानिए क्यूआईपी इश्यू के तहत किस भाव पर शेयर जारी हुए थे और राइट्स इश्यू को लेकर क्या योजना है और अब तक इसके शेयरों की चाल कैसी रही है

Curated By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 12:13 PM
Ola Electric Right Issue: डे-लो से 9% की छलांग, QIP के बाद अब राइट्स इश्यू की बारी
Ola Electric Rights Issue: ओला इलेक्ट्रिक ने बुधवार 23 सितंबर को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में राइट्स इश्यू के प्रस्ताव का ऐलान किया था।

Ola Electric Right Issue: राइट्स इश्यू के ऐलान पर इलेक्ट्रिक वेईकल बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों ने आज निचले स्तर से जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में इसके शेयर धड़ाम हो गए थे लेकिन राइट्स इश्यू यानी सस्ते में शेयर खरीदने के मौके की आस में धड़ाधड़ खरीदारी होने लगी और शेयर उछल पड़े। शुरुआती कारोबार में यह 2.31% टूटकर बीएसई पर ₹40.94 पर आ गया था लेकिन फिर इस निचले स्तर से यह 8.70% रिकवर होकर ₹44.50 तक पहुंच गया था। ऊपरी स्तर पर हल्की मुनाफावसूली के साथ फिलहाल यह 3.60% की बढ़त के साथ ₹43.42 पर है।

Ola Electric Rights Issue: खास बातें

ओला इलेक्ट्रिक ने बुधवार 23 सितंबर को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में राइट्स इश्यू के प्रस्ताव का ऐलान किया था। इसे लेकर 28 सितंबर, 2026 को बोर्ड की बैठक में फैसला होगा। कंपनी ने अभी इश्यू साइज और शेयरों के भाव को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इससे पहले कंपनी को ₹1500 करोड़ तक फंड जुटाने की मंजूरी मिली थी, जिसमें से कंपनी ने जून 2026 में QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) के जरिए ₹780 करोड़ जुटाए थे।

जून में जो QIP इश्यू आया था, उसमें ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने ₹500 करोड़ की योजना से अधिक पैसे जुटाए थे। गोल्डमैन सैक्स, बीएनपी क्लाइमेट फंड, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, मिरे एसेट म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, जेएम फाइनेंशियल म्यूचुअल फंड और बड़ौदा बीएनपी पारिबास म्यूचुअल फंड समेत कई बड़े निवेशकों ने इसमें पैसे लगाए थे और उन्हें तय किए गए फ्लोर प्राइस ₹37.74 के मुकाबले ₹35.86 के भाव पर शेयर जारी हुए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें