रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी ओमैक्स लिमिटेड के शेयरहोल्डर 29 जून को जबरदस्त मुनाफे में हैं। शेयर की कीमत दिन में पिछली क्लोजिंग से लगभग 20 प्रतिशत तक उछली। BSE पर भाव 93.04 रुपये के हाई तक गया और अपर प्राइस बैंड हिट हुआ। लेकिन सर्किट नहीं लगा। बाद में शेयर लगभग 8 प्रतिशत बढ़त के साथ 83.50 रुपये पर बंद हुआ। दरअसल कंपनी ने डेडिकेटेड हॉस्पिटैलिटी बिजनेस वर्टिकल की घोषणा की है। इसमें 6,200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके तहत अगले 4-5 सालों में 5 राज्यों में लगभग 50 लाख वर्ग फुट में फैले 19 होटल बनाने की योजना है।
