Get App

चिप सोर्सिंग के उपाय के बलबूते एमजी मोटर इंडिया ने मार्च में की रिकॉर्ड 6,051 कारों की बिक्री

MG Motor India के सीनियर डायरेक्टर ऑफ सेल्स राकेश सिदाना ने कहा कि कंपनी की नेक्स्ट-जेन एमजी हेक्टर जो कि भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी है। इसने बाजार में अपनी मजबूत बढ़त कायम रखी है। कंपनी ने मार्च के महीने में अपनी दूसरी सबसे ज्यादा संख्या वाली लाइफटाइम बिक्री दर्ज की है। कंपनी ZS EV भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट SUV को भी पसंद किया जा रहा है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 01, 2023 पर 2:29 PM
चिप सोर्सिंग के उपाय के बलबूते एमजी मोटर इंडिया ने मार्च में की रिकॉर्ड 6,051 कारों की बिक्री
MG Motor India ने 1 अप्रैल को कहा कि कंपनी ने मार्च 22 की तुलना में मार्च 2023 में 28 प्रतिशत ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की जिसकी संख्या 6,051 रही

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने 1 अप्रैल को कहा कि कंपनी ने मार्च 2023 में 6,051 गाड़ियों की रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की है। जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कई स्थानीय स्तर पर कदम उठाने (लोकलाइजेशन इनीशिएटिव्स) से कंपनी ने अपनी सेमीकंडक्टर आपूर्ति को मजबूत किया। इसके साथ ही लॉजिस्टिक बाधाओं को कम किया। जिसकी वजह से कंपनी को ये उपलब्धि हासिल हो सकी है।

मजी मोटर इंडिया के सीनियर डायरेक्टर ऑफ सेल्स राकेश सिदाना (Rakesh Sidana, Senior Director of Sales, MG Motor India) ने कहा “नेक्स्ट-जेन एमजी हेक्टर, भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी ने बाजार में अपनी मजबूत बढ़त बनाए रखी है। इसके लॉन्च होने के बाद से कंपनी ने मार्च के महीने में अपनी सेकंड-हाइएस्ट लाइफटाइम बिक्री दर्ज की है। इसी तरह, ZS EV, भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट SUV है। ये सभी मार्केट सेगमेंट में पसंद की जा रही है।

Bulk Deals: सिंगापुर सरकार ने 670 करोड़ में फिनिक्स मिल्स में बेची हिस्सेदारी, WSI WSQI ने श्रीराम प्रॉपर्टीज में बेचा पूरा हिस्सा

कंपनी के अनुसार एडवांस्ड ग्लॉस्टर (Advanced Gloster) का प्रदर्शन 2020 में लॉन्च होने के बाद से पॉजिटिव रहा है। इसकी बिक्री में तेजी के साथ वृद्धि दिख रही है। कार निर्माता अपने आगामी स्मार्ट ईवी, कॉमेट (Smart EV, Comet) के लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें