निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में कमजोरी में कारोबार, एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई जोरदार ट्रेडिंग

Aditya Birla Capital के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 193 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Aditya Birla Capital के शेयर में 200 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 191 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 5:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PG Electroplast पर JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने 952 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली। बाजार के अंत में बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, जीएमआर एयरपोर्ट, आईआईएफएल फाइनेंस, पावर ग्रिड और ल्यूपिन के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, केनरा बैंक, हुडको, ग्लेनमार्क फार्मा और एलएंडटी फाइनेंस के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ परसिस्टेंट, कोफोर्ज, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, डाबर और एचसीएल टेक के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि एमफैसिस, ओएनजीसी, साएंट, दीपक नाइट्राइट और एमसीएक्स के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टोरेंट पावर, आदित्य बिड़ला कैपिटल, विप्रो और पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Torrent Power

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Torrent Power के स्टॉक में अप्रैल की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1580 के स्ट्राइक वाली कॉल 44 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 58-70 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 30 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Aditya Birla Capital Future


manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Aditya Birla Capital के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 191 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 193 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक इंफ्रा स्टॉक और इस शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः Wipro

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Wipro पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 256 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 264 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 240 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

JM Financial के आशीष चतुरमोहता का मिडकैप फंडा स्टॉकः PG Electroplast

JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज PG Electroplast के स्टॉक में 952 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1100 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 910 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।