Get App

वीकली एक्सपायरी को बाजार में बढ़त, इन 4 स्टॉक्स में खरीदारी से होगा तगड़ा मुनाफा

Bajaj Finance पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 6300 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इसमें 142 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 175/200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इन्होंने इसमें 95 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 04, 2023 पर 11:19 AM
वीकली एक्सपायरी को बाजार में बढ़त, इन 4 स्टॉक्स में खरीदारी से होगा तगड़ा मुनाफा
AMI Organics पर शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से 1052 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी 18100 के ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया। मिडकैप शेयरों में दिग्गजों के मुकाबले ज्यादा रौनक देखने को मिल रही है। मेटल, फाइनेंशियल शेयरों में एक्शन दिख रहा है लेकिन बैंक निफ्टी में सुस्ती नजर आ रही है। निफ्टी की तीन कंपनियों HDFC, हीरो मोटो और अदाणी एंटरप्राइजेज के आज नतीजे आएंगे। ऐसे माहौल में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने बजाज फाइनेंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने बीईएल फ्यूचर में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा अमित सेठ ने टाटा स्टील पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने एएमआई ऑर्गेनिक्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Bajaj Finance

प्रशांत सावंत ने Bajaj Finance के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 6300 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 142 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 175/200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 95 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः BEL Future

शिवांगी सरडा ने BEL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि BEL में 107 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 112 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 105 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें