Oneclick IPO Listing: लॉजिस्टिक्स सर्विसेज मुहैया करानी वाली वनक्लिक लॉजिस्टिक्स (Oneclick Logistics) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर 41 फीसदी प्रीमियम पर एंट्री हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर धड़ाम से टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए। आईपीओ की बात करें तो खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल यह 185 गुना से अधिक भरा था। इसके शेयर 99 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 140 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 41.41 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Oneclick Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर टूटकर 133 रुपये (Oneclick Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर आज बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 34.34 फीसदी मुनाफे में हैं।
