Oriana Power IPO Listing: शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर, पहले ही दिन ढाई गुना से ज्यादा बढ़ गया पैसा

Oriana Power IPO Listing: सोलर एनर्जी सॉल्यूशन्स मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी ओरियाना पावर (Oriana Power) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों को तगड़ा रिस्पांस मिला था और 117 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ओरियाना पावर के आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए इन शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Aug 11, 2023 पर 4:32 PM
Oriana Power IPO Listing: सोलर सिस्टम लगाने वाली ओरियाना पावर के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। (File Photo- Pixabay)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Oriana Power IPO Listing: सोलर एनर्जी सॉल्यूशन्स मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी ओरियाना पावर (Oriana Power) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों को तगड़ा रिस्पांस मिला था और यह 117 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 118 रुपये में जारी हुए थे। अब आज इसकी एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर  302 रुपये पर एंट्री हुई यानी कि 155.93 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में सुस्ती आई और यह 286.90 रुपये तक टूट गया था। इसके बाद फिर खरीदारी बढ़ी तो उछलकर 317.10 रुपये (Oriana Power Share Price) के अपर सर्किट पर बंद हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक 168.73 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Oriana Power IPO में जमकर लगा पैसा

    ओरियाना पावर का 59.66 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1-3 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ में निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे और ओवरऑल यह इश्यू 176.58 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का आरक्षित हिस्सा 72.16 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 251.74 गुना और खुदरा निवेशकों का 204.04 गुना भरा। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 50,55,600 नए शेयर जारी हुए हैं। अब इन शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, सब्सिडियरी कंपनियों में पैसे लगाने और कारोबारी विस्तार में करेगी।


    MSCI के ग्लोबल इंडेक्स से ये शेयर अंदर-बाहर, आपके पोर्टफोलियो में है कोई?

    Oriana Power के बारे में डिटेल्स

    सोलर सिस्टम लगाने वाली ओरियाना पावर के कारोबार को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है। कैपिटल एक्सपेंडिचर (CAPEX) के तहत यह सोलर प्रोजेक्ट की इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट, कंस्ट्रक्शन और ऑपरेशन काम करती है। वहीं रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस कंपनी (RESCO) के तहत यह बूट (बिल्ड, ओन, ऑपरेट, ट्रांसफर) मॉडल बेसिस पर यह सोल एनर्जी सॉल्यूशन्स मुहैया कराती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 2.82 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 6.95 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 12.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।