ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड की ओर से अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी के तिमाही नतीजों में उछाल देखने को मिला है। सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड का नेट प्रॉफिट बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 1.21 प्रतिशत बढ़कर 68.19 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 67.37 करोड़ रुपये रहा था।
