Paisalo Digital का शेयर 9% भागा, इंट्राडे में हिट किया अपर प्राइस बैंड

Paisalo Digital Stock Price: कंपनी मुख्य रूप से सेल्फ इंप्लॉयड बॉरोअर्स को फाइनेंस मुहैया कराती है। मार्केट कैप 7100 करोड़ रुपये है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 99.63 रुपये और निचला स्तर 23.38 रुपये है। पिछले 6 महीने में शेयर 52 प्रतिशत मजबूत हुआ है। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 50.37 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 5:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कारोबार बंद होने पर Paisalo Digital शेयर करीब 9 प्रतिशत मजबूत होकर 79.50 रुपये पर क्लोज हुआ।

Paisalo Digital Share Price: NBFC (Non-Banking Financial Company) पैसालो डिजिटल के शेयर में 11 जुलाई को 9 प्रतिशत की तेजी आई। इंट्रा डे के दौरान शेयर ने अपर प्राइस बैंड छुआ। शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 73.12 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत उछला और 80.26 रुपये के हाई पर अपर प्राइस बैंड को टच कर गया। कारोबार बंद होने पर शेयर करीब 9 प्रतिशत मजबूत होकर 79.50 रुपये पर क्लोज हुआ।

Paisalo Digital मुख्य रूप से सेल्फ इंप्लॉयड बॉरोअर्स को फाइनेंस मुहैया कराती है। कंपनी 3 डिवीजंस- फाइनेंशियल सर्विसेज डिवीजन, माइक्रोक्रेडिट डिवीजन और ऑल्टरनेट एनर्जी डिवीजन के तहत परिचालन करती है। इस साल अप्रैल महीने में कंपनी के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर 1800 नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स अलॉट करने को मंजूरी दी थी। इनका टेनर 15/18 महीने और ब्याज दर 9.95 प्रतिशत सालाना होने की घोषणा की गई थी।

एक साल में शेयर 224% मजबूत


Paisalo Digital का मार्केट कैप 7100 करोड़ रुपये है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 99.63 रुपये और निचला स्तर 23.38 रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 224 प्रतिशत बढ़ी है। 6 महीने में शेयर 52 प्रतिशत मजबूत हुआ है। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 50.37 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 49.63 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

TCS ने अप्रैल-जून तिमाही में जोड़े 5452 एंप्लॉयी, नौकरी छोड़ने की दर आई और नीचे

बीएसई के डेटा के मुताबिक, Paisalo Digital का जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में रेवेन्यू 181.84 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 35.89 करोड़ रुपये रहा था। पूरे वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 605.04 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस बीच शुद्ध मुनाफा 177.02 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।