Get App

दुनिया के शेयर बाजारों में तबाही, लेकिन पाकिस्तान में बन रहा नया रिकॉर्ड, जानें कारण

Pakistan Stock Market: एक तरफ जहां भारत सहित पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान का स्टॉक मार्केट नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सोमवार को KSE-100 इंडेक्स 1,378.34 अंकों की बढ़त के साथ 84,910.29 पर बंद हुआ, जो 1.65% की उछाल है। दिन के कारोबार के दौरान यह 85,047.81 के स्तर तक पहुंच गया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 07, 2024 पर 9:17 PM
दुनिया के शेयर बाजारों में तबाही, लेकिन पाकिस्तान में बन रहा नया रिकॉर्ड, जानें कारण
Pakistan Stock Market: IMF ने पाकिस्तान को 7 अरब डॉलर का लोन मंजूर किया गया है

Pakistan Stock Market: एक तरफ जहां भारत सहित पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान का स्टॉक मार्केट नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सोमवार को KSE-100 इंडेक्स 1,378.34 अंकों की बढ़त के साथ 84,910.29 पर बंद हुआ, जो 1.65% की उछाल है। दिन के कारोबार के दौरान यह 85,047.81 के स्तर तक पहुंच गया। इसके साथ ही पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) ने पहली बार 85,000 अंक के स्तर को पार करते हुए एक नया इंट्राडे रिकॉर्ड बनाया।

यह तेजी ऐसे समय में आई है जब एशिया और यूरोप के लगभग सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजार भारी उठापटक का सामना कर रहे हैं। यहां तक ​​कि अमेरिका में भी, उम्मीद से अधिक मजबूत लेबर डेटा ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में अधिक कटौती की संभावना को कम कर दिया है। इससे ग्लोबल मार्केट्स का सेंटीमेंट और अधिक कमजोर हो गया है।

तेजी के कारण

पाकिस्तानी शेयर बाजार में इस तेजी के पीछे कई कारण हैं। इसमें एक कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में हालिया सुधार भी है। महंगाई दर में कमी और स्थिर होती मॉनिटरी पॉलिसी ने बाजार को गति दी है। निवेशकों को उम्मीद है कि पाकिस्तान का केंद्रीय बैंक आगामी हफ्तों में ब्याज दर में 1.5 से 2 फीसदी की कटौती कर सकता है। इससे बाजार में खरीदारी की मजबूत लहर देखी जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें