Paytm Payments Bank Crisis: Paytm Payments Bank का लाइसेंस कैंसल हो सकता है। RBI इस बारे में विचार कर रहा है। सूत्रों ने इस बारे में मनीकंट्रोल को बताया है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिए बिजनेस और ट्रांजेक्शन के सेटलमेंट के लिए 15 मार्च की समयसीमा तय है। इसके बाद RBI इस बैंक का लाइसेंस कैंसल करने का ऐलान कर सकता है। केंद्रीय बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे। बैंक की ज्यादातर सेवाओं पर रोक लगा दी गई है, जो इस महीने के अंत से लागू हो जाएगी। केंद्रीय बैंक की कार्रवाई के बाद से पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communications के शेयरों में तेज गिरावट दिखी थी। 5 फरवरी तक कंपनी के शेयर 43 फीसदी तक टूट गए थे। अब शेयरों में रिकवरी दिख रही है।
