Get App

Gautam Adani खरीद रहे Paytm में हिस्सेदारी? कंपनी का आया बयान, शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट

Adani-Paytm Deal: एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वन97 कम्युनिकेशंस में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, पेटीएम ने इस तरह के किसी भी जानकारी से इनकार किया है। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने 28 मई को अहमदाबाद जाकर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन से मुलाकात की

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 29, 2024 पर 10:43 AM
Gautam Adani खरीद रहे Paytm में हिस्सेदारी? कंपनी का आया बयान, शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट
Adani-Paytm Deal: विजय शेखर शर्मा के पास वन97 कम्युनिकेशंस की करीब 19% हिस्सेदारी है

पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "हम साफ करते हैं कि ये खबरें महज अटकलबाजी है और कंपनी इस संबंध में किसी भी चर्चा में शामिल नहीं है। हमने हमेशा सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन और डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) 2015 के तहत अपने दायित्वों का पालन करते हुए जरूरी खुलासे किए हैं और करते रहेंगे।"

अदाणी के हिस्सेदारी खरीदने की अटकलों के बीच, पेटीएम के शेयरों आज 29 मई को 5% का अपर सर्किट लगा और इसके शेयर 359.45 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 44 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

रिपोर्ट्स में क्या कहा गया था?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वन97 कम्युनिकेशंस में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, पेटीएम ने इस तरह के किसी भी जानकारी से इनकार किया है। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने 28 मई को अहमदाबाद जाकर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन से मुलाकात की, ताकि "सौदे की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सके।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें