Get App

Paytm का शेयर 4% टूटा, चाइनीज लोन ऐप मामले में ED के छापे से बिगड़ी बात

Paytm Share Price Downछ इंट्रा डे में Paytm के शेयर 681 रुपए के निचले लेवल तक आ गए थे हालांकि बाद में इनमें सुधार दिखा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2022 पर 10:52 AM
Paytm का शेयर 4% टूटा, चाइनीज लोन ऐप मामले में ED के छापे से बिगड़ी बात
Paytm Share Price: निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?

Paytm Share Price: सोमवार को शुरुआती कारोबार में Paytm के शेयरों में 4% की गिरावट रही। कंपनी के शेयरों में गिरावट की वजह रही ED का छापा। चाइनीज लोन ऐप मामले की जांच में ED ने Paytm के दफ्तरों पर भी छापा मारा था। हालांकि इस मामले में Paytm ने कहा है कि उसका चाइनीज लोन ऐप से कोई लेना देना नहीं है।

कंपनी के शेयर बाद में संभले और सुबह 10.23 मिनट पर 1.91% नीचे 713.30 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। इंट्रा डे में Paytm के शेयर 681 रुपए के निचले लेवल तक आ गए थे।

Digital फाइनेंशियल सर्विस मुहैया कराने वाली पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communications है। कंपनी ने रविवार को इस बात से इनकार किया कि चाइनीज लोन ऐप मामले में जो मर्चेंट्स फंसे हैं उसके साथ कंपनी का कोई लेना देना नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें