Paytm Share Price: एक ब्लॉक डील के चलते पेटीएम के शेयर आज शुरुआती कारोबारी में ही डेढ़ फीसदी से अधिक टूट गए। इस ब्लॉक डील के तहत फिनटेक कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के 1.86 करोड़ शेयरों यानी 2.9% इक्विटी होल्डिंग का लेन-देन हुआ। इस डील के चलते पेटीएम के शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 1.88% फिसलकर ₹1058.00 के भाव तक आ गए। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी के चलते हल्की रिकवरी आई लेकिन अब भी यह रेड जोन में है। फिलहाल बीएसई पर यह 0.76% की गिरावट के साथ ₹1070.10 के भाव (Paytm Share Price) पर है।
