Get App

Paytm के शेयरों में फिर 5% की तेजी, QR कोड और साउंडबॉक्स को लेकर आई अच्छी खबर

विजय शेखर शर्मा ने कहा, “पेटीएम QR, साउंडबॉक्स और EDC (कार्ड मशीन) 15 मार्च के बाद भी हमेशा की तरह काम करते रहेंगे। RBI की ओर से जारी हालिया FAQ का प्वाइंट 21 इसे साफ तौर से स्पष्ट करता है। किसी भी अफवाह में न पड़ें और न ही किसी को डिजिटल इंडिया का समर्थन करने से रोकें"

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 20, 2024 पर 1:23 PM
Paytm के शेयरों में फिर 5% की तेजी, QR कोड और साउंडबॉक्स को लेकर आई अच्छी खबर
Paytm के शेयरों में इस साल अबतक 41 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है

Paytm Shares: पेटीएम के शेयरों ने आज 20 फरवरी को 5 प्रतिशत के उछाल के साथ अपनी अपर सर्किट सीमा को छू लिया। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) की ओर से एक आश्वासन दिए जाने के बाद आया है। विजय शेखर शर्मा ने कहा कि कंपनी की क्यूआर कोड (Paytm QR Code) और साउंडबॉक्स सुविधाएं RBI की ओर से तय 15 मार्च की समयसीमा के बाद भी काम करेंगी।

शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “पेटीएम QR, साउंडबॉक्स और EDC (कार्ड मशीन) 15 मार्च के बाद भी हमेशा की तरह काम करते रहेंगे। RBI की ओर से जारी हालिया FAQ का प्वाइंट 21 इसे साफ तौर से स्पष्ट करता है। किसी भी अफवाह में न पड़ें और न ही किसी को डिजिटल इंडिया का समर्थन करने से रोकें।"

RBI ने साफ किया था कि पेटीएम QR या साउंडबॉक्स का इस्तेमाल करने वाले वे मर्चेंट्स, जिनके खाते दूसरे बैंक अकाउंट से लिंक हैं, वे 15 मार्च के बाद भी इन डिवाइसों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेटीएम का कहना है कि इन डिवाइसों के करीब 80 प्रतिशत यूजर्स, मर्चेंट्स हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें