PC Jeweller का शेयर 5% उछला, लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट

PC Jeweller Share Price: कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.53 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर ने 1 अक्टूबर 2024 को बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 186.80 रुपये छुआ था। पीसी ज्वैलर के शेयर ने पिछले 3 महीनों में 145 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी हाल ही में फुली कनवर्टिबल वॉरंट्स का प्रिफरेंशियल इश्यू लेकर आई थी

अपडेटेड Oct 16, 2024 पर 3:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PC Jeweller का मार्केट कैप 8,200 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

PC Jeweller Stock Price: ज्वैलरी सेक्टर की कंपनी पीसी ज्वैलर के शेयर में 16 अक्टूबर को 5 प्रतिशत की तेजी आई और लगातार ​तीसरे दिन अपर सर्किट लगा। शेयर बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ 173.40 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत उछला और 176.85 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। पिछले 3 कारोबारी सेशन में लगातार अपर सर्किट के चलते शेयर 15 प्रतिशत मजबूत हो चुका है।

कंपनी ने शुक्रवार, 11 अक्टूबर को शेयर बाजारों को बताया था कि उसका 48,13,42,500 फुली कनवर्टिबल वॉरंट्स का प्रिफरेंशियल इश्यू सफलतापूर्वक कंप्लीट हो गया है। यह 99.89% सब्सक्राइब हुआ। 48,08,02,500 वॉरंट 2,702.11 करोड़ रुपये में सब्सक्राइब हुए। साथ ही कंपनी के बोर्ड ने 114 प्रपोज्ड अलॉटीज को प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए 36,58,02,500 वॉरंट अलॉट किए हैं। ये अलॉटीज, प्रमोटर ग्रुप और नॉन प्रमोटर, पब्लिक कैटेगरी से ताल्लुक रखते हैं।

15 अक्टूबर को पीसी ज्वैलर ने शेयर बाजारों को सूचना दी कि कंपनी के बोर्ड ने एक रिजॉल्यूशन पास कर दो अलॉटीज को 4,35,972 वॉरंट्स के कनवर्जन के बाद 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 4,35,972 इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं।


3 महीनों में पीसी ज्वैलर शेयर 145%चढ़ा

कंपनी का मार्केट कैप 8,200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर ने पिछले 3 महीनों में 145 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। साल 2024 में अब तक पीसी ज्वैलर शेयर की कीमत 250 प्रतिशत और पिछले एक साल में 434 प्रतिशत चढ़ी है।

KBC Global जुटाएगी ₹100 करोड़, कर्ज में लाना चाहती है कमी

पीसी ज्वैलर ने सिंतबर महीने में शेयर बाजारों को बताया था कि बैंक ऑफ इंडिया बकाए को लेकर कंपनी की ओर से भेजे गए वन टाइम सेटलमेंट प्रपोजल पर राजी हो गया है। शर्तों में इस सेटलमेंट के तहत देय कैश और इक्विटी कंपोनेंट्स, सिक्योरिटीज और गिरवी रखी गई संपत्तियों की रिलीज आदि शामिल है। पीसी ज्वैलर ने कहा था कि इस मंजूरी के साथ अब कंसोर्शियम के सभी 14 मेंबर बैंकों से वन टाइम सेटलमेंट के लिए मंजूरी मिल चुकी है।

फरवरी 2023 में शुरू हुईं मुश्किलें

PC Jeweller की मुश्किलें फरवरी 2023 में शुरू हुईं, जब बैंकों ने कंपनी को दिए गए लोन वापस लेने का फैसला किया। एक फाइलिंग में यह खुलासा हुआ कि कंपनी ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिए गए 3,466 करोड़ रुपये के लोन पर डिफॉल्ट किया है। पीसी ज्वैलर ने वित्त वर्ष 2021-22 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि उसने एसबीआई, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक सहित 14 बैंकों से पैसे उधार लिए थे। वार्षिक रिपोर्ट में कंपनी ने कहा कि उस पर बैंकों का 3,278 करोड़ रुपये बकाया है, जिसमें ब्याज और बेस अमाउंट शामिल है।

RailTel Corporation of India का शेयर 10% उछला, नया वर्क ऑर्डर मिलने से बढ़ी खरीद

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।