Get App

PC Jeweller के वन टाइम सेटलमेंट प्रपोजल पर Bank of India हुआ राजी, शेयर में लगा अपर सर्किट

PC Jeweller Share Price: कंपनी का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 156.06 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले कंपनी 171.62 करोड़ रुपये के घाटे में थी। जून 2024 तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर 401.15 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2023 तिमाही में 67.68 करोड़ रुपये था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 27, 2024 पर 2:43 PM
PC Jeweller के वन टाइम सेटलमेंट प्रपोजल पर Bank of India हुआ राजी, शेयर में लगा अपर सर्किट
PC Jeweller में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.53 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

PC Jeweller Stock Price: ज्वैलरी सेक्टर की कंपनी पीसी ज्वैलर के शेयर में 27 सितंबर को 5 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लग गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि बैंक ऑफ इंडिया बकाए को लेकर पीसी ज्वैलर की ओर से भेजे गए वन टाइम सेटलमेंट प्रपोजल पर राजी हो गया है। शर्तों में इस सेटलमेंट के तहत देय कैश और इक्विटी कंपोनेंट्स, सिक्योरिटीज और गिरवी रखी गई संपत्तियों की रिलीज आदि शामिल है।

पीसी ज्वैलर ने कहा है कि इस मंजूरी के साथ अब कंसोर्शियम के सभी 14 मेंबर बैंकों से वन टाइम सेटलमेंट के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इस अपडेट के बाद पीसी ज्वैलर का शेयर 27 सितंबर को सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 165.55 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत उछला और 169.50 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है।

3 महीनों में PC Jeweller का शेयर 234% मजबूत

कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.53 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 7900 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर की कीमत केवल 3 महीनों के अंदर 234 प्रतिशत मजबूत हुई है। 1 महीने में शेयर लगभग 49 प्रतिशत चढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें