Get App

Pearl Global Stocks: ट्रंप के टैरिफ से तेजी से गिरा है यह स्टॉक, क्या अभी निवेश करने पर होगी छ्प्परफाड़ कमाई?

PGIL ने अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को ग्ररुग्राम और चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों से टियर 2 शहरों में ले जाने का फैसला किया है। कंपनी के नए प्लांट की क्षमता सीमित है। इसलिए कंपनी नए प्लांट भी लगा रही है। प्रॉफिट बढ़ाने के लिए कंपनी ने हाई सिंगल डिजिटल ऑपरेटिंग मार्जिन का टारगेट रखा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 6:12 PM
Pearl Global Stocks: ट्रंप के टैरिफ से तेजी से गिरा है यह स्टॉक, क्या अभी निवेश करने पर होगी छ्प्परफाड़ कमाई?
ट्रंप के टैरिफ के ऐलान से पीजीआईएल का स्टॉक 2 अप्रैल से अब तक 34 फीसदी गिर चुका है।

पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज का स्टॉक अट्रैक्टिव दिख रहा है। यह कंपनी रेडीमेड गारमेंट्स का एक्सपोर्ट करती है। कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कंपनी मौजूदा ग्राहकों से बिजनेस वॉल्यूम बढ़ाने में सफल रही है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2 अप्रैल के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद पर्ल ग्लोबल के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी। लेकिन, ट्रंप के टैरिफ 90 दिनों के लिए टाल देने से कंपनी को काफी राहत मिली है। कंपनी के बांग्लादेश बिजनेस का प्रदर्शन पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शानदार रहा है।

बांग्लादेश बिजनेस का अच्छा प्रदर्शन

FY25 की तीसरी तिमाही में बांग्लादेश बिजनेस की ग्रोथ साल दर साल आधार पर 30 फीसदी से ज्यादा रही। PGIL के ग्वाटेमाला के बिजनेस ने भी तीसरी तिमाही में अच्छी ग्रोथ दिखाई है। इंडिया में भी कंपनी का प्रदर्शन अच्छा है। कंपनी की आर्डरबुक स्ट्रॉन्ग है। घरेलू मार्केट के लिए आम तौर पर वित्त वर्ष की चौथी तिमाही बेहतर रहती है। प्रॉफिट बढ़ाने के लिए कंपनी ने हाई सिंगल डिजिटल ऑपरेटिंग मार्जिन का टारगेट रखा है। इसके लिए वह प्रोडक्ट मिक्स को बेहतर बना रही है।

नए प्लांट लगाने पर बढ़ाया फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें