Stock Split: फार्मा सेक्टर की कंपनी MURAE Organisor स्टॉक स्प्लिट पर जल्द ही फैसला लेने वाली और इस खुलासे पर आज लगातार दूसरे दिन शेयर अपर सर्किट पर पहुंचे हैं। इस तेजी के साथ लगातार पांच कारोबारी दिनों में यह 20 फीसदी ऊपर चढ़ चुका है। फिलहाल बीएसई पर यह 4.35 फीसदी की तेजी के साथ 1.44 रुपये के अपर सर्किट पर है। इसका फुल मार्केट कैप 133.85 करोड़ रुपये है। कंपनी के कारोबारी सेहत की बात करें तो अभी मार्च 2025 तिमाही के आंकड़े तो नहीं आए हैं लेकिन अक्टूबर-दिसंबर 2025 में मुनाफा और रेवेन्यू तिमाही आधार पर रॉकेट की स्पीड से बढ़ा था।
