Pernod Ricard Q3 Results: फ्रांस की अल्कोहल बेवरेज कंपनी Pernod Ricard ने मार्च तिमाही 2026 में भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का रेवेन्यू 11% बढ़ा है, जिसमें मजबूत मांग और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती बिक्री का बड़ा योगदान रहा।
Pernod Ricard Q3 Results: फ्रांस की अल्कोहल बेवरेज कंपनी Pernod Ricard ने मार्च तिमाही 2026 में भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का रेवेन्यू 11% बढ़ा है, जिसमें मजबूत मांग और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती बिक्री का बड़ा योगदान रहा।
भारत में मजबूत ग्रोथ
Pernod Ricard को यह बढ़त इम्पीरियल ब्लू बिजनेस की बिक्री और बढ़ती कंज्यूमर डिमांड से मिली है। पर्नोड रिकार्ड जुलाई-जून फाइनेंशियल ईयर फॉलो करती है। यह जानकारी उसने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों में दी है। भारत कंपनी के लिए वॉल्यूम के हिसाब से सबसे बड़ा और वैल्यू के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
कंपनी के मुताबिक, Q3 में मजबूत मांग और प्रीमियमाइजेशन का असर साफ दिखा। इम्पोर्टेड स्पिरिट्स जैसे Jameson, Absolut और स्कॉच ब्रांड्स में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज हुई। वहीं Seagram’s पोर्टफोलियो के Blenders Pride और नए ब्रांड Xclamat!on ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
Seagram’s बिजनेस का बड़ा योगदान
Pernod Ricard ने करीब ढाई दशक पहले Seagram’s India बिजनेस खरीदा था। आज भी कंपनी के रेवेन्यू और वॉल्यूम का बड़ा हिस्सा इसी से आता है।
हाल ही में कंपनी ने अपना इम्पीरियल ब्लू बिजनेस Tilaknagar Industries को बेच दिया है। अब Seagram’s पोर्टफोलियो में Royal Stag, Blenders Pride, 100 Pipers, Longitude 77 और Xclamat!on जैसे ब्रांड शामिल हैं।
मार्केट का ट्रेंड क्या कहता है
Pernod Ricard के मुताबिक, भारत का स्पिरिट्स मार्केट मजबूत कंज्यूमर डिमांड के चलते तेजी से बढ़ रहा है। FY26 के आखिरी महीनों में कंपनी की अब तक (YTD) ग्रोथ 6% रही है।
वैश्विक स्तर पर Q3 में कंपनी की नेट सेल्स 1.94 बिलियन यूरो रही, जिसमें ऑर्गेनिक ग्रोथ सिर्फ 0.1% रही। जुलाई से मार्च के दौरान नेट सेल्स 7.1 बिलियन यूरो रही, जिसमें 4.4% की गिरावट दर्ज की गई।
Pernod Ricard इंडिया FY25 में ₹27,446 करोड़ के रेवेन्यू के साथ देश की अग्रणी अल्कोबेव कंपनी बनी हुई है। पिछले 5 साल में कंपनी करीब 8% की CAGR से लगातार बढ़ रही है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।