पर्सिस्टेंट सिस्टम्स उन आईटी कंपनियों में शामिल है, जिनके शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। पिछले चार महीनों में निफ्टी का रिटर्न मुश्किल से 1.7 फीसदी रहा है, जबकि आईटी इंडेक्स का रिटर्न 11.6 फीसदी रहा है। इसके मुकाबले इस दौरान पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का शेयर 32 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। ज्यादा वैल्यूएशन के बावजूद कई ऐसी चीजें हैं जो पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के स्टॉक को अट्रैक्टिव बनाती हैं। इनमें स्ट्रॉन्ग ऑर्डरबुक, न्यू-एज टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता और मार्जिन में लगातार सुधार शामिल हैं।
