PFC-REC Share Price: रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्प (REC) और पावर फाइनेंस कॉर्प (PFC) के शेयर आज 3 जुलाई को शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत तक बढ़ गए। विदेशी ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने इन दोनों शेयरों को 'Buy (खरीदें)' के साथ कवर करना शुरू किया है। इसी के बाद इन दोनों शेयरों में यह तेजी आई है। ब्रोकरेज ने इन दोनों पावर फाइनेंस कंपनियों को पावर सेक्टर का अपना पसंदीदा स्टॉक बताया और कहा कि निवेशक शायद इन कंपनियों के मौजूदा साइकिल की अवधि और तीव्रता को कम आंक रहे हैं।
