Get App

PG Electroplast उबरी एलपीजी की आंच से! नॉर्मल हुआ एसी का प्रोडक्शन तो 9% उछल पड़े शेयर

PG Electroplast Shares: ईरान-अमेरिका की लड़ाई थमने के संकेतों पर सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज 2-2% से अधिक उछल पड़े। खरीदारी के इस माहौल में पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट ने जब खुलासा किया कि एसी के प्रोडक्शन पर एलपीजी की कमी का असर लगभग खत्म हो गया तो शेयर रॉकेट बन गए। जानिए ऐसा कैसे हुआ और इसके बिजनेस में रूम एसी की कितनी हिस्सेदारी है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 4:21 PM
PG Electroplast उबरी एलपीजी की आंच से! नॉर्मल हुआ एसी का प्रोडक्शन तो 9%  उछल पड़े शेयर
PG Electroplast ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने अपने प्रोडक्शन प्लांट्स में एलपीजी के विकल्प का इंतजाम कर लिया जिससे रूम एसी का उत्पादन लगभग सामान्य हो गया है।

PG Electroplast Shares: घरेलू स्टॉक मार्केट की शानदार रौनक के बीच पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई। कंपनी ने जब एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि रूम एसी का इसका मौजूदा उत्पादन लगभग सामान्य हो चुका है तो निवेशक चहक उठे। ताबड़तोड़ खरीदारी से यह करीब 9% उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी के चलते भाव अब भी काफी मजबूत बने हुए हैं। आज बीएसई पर यह 2.95% की बढ़त के साथ ₹517.00 (PG Electroplast Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.88% चढ़कर ₹546.80 तक पहुंच गया था।

PG Electroplast ने प्रोडक्शन कैसे किया सामान्य?

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने अपने प्रोडक्शन प्लांट्स में एलपीजी के विकल्प का इंतजाम कर लिया जिससे रूम एसी का उत्पादन लगभग सामान्य हो गया है। कंपनी का यह भी कहना है कि इन वैकल्पिक उपायों से फिलहाल काफी हद तक एलपीजी से जुड़ी दिक्कतों का भी समाधान हो गया है। इससे पहले कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग को बताया था कि पश्चिमी एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के चलते एलपीजी गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही थी। कंपनी ने कहा था कि गैस सप्लायर्स ने सप्लाई सीमित कर दी थी, जिससे कंपनी के कुछ प्लांट्स में रूम एसी के प्रोडक्शन पर असर पड़ा था।

13 मार्च को सीएनबीसी-टीवी18 के साथ बातचीत में कंपनी के विकास गुप्ता ने कहा था कि एलपीजी की कमी ने प्रोडक्शन लाइनों पर असर डाला है जिससे वित्त वर्ष 2026 के रेवेन्यू गाइडेंस पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में कंपनी की सालाना बिक्री का 12% से 15% हिस्सा आता है। विकास ने पॉलिमर की उपलब्धता और इसकी कीमतों में 40% से 50% की बढ़ोतरी को लेकर चिंता भी जताई। रूम एसी कंपनी के बिजनेस के लिए कितना अहम है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि वित्त वर्ष 2026 के पहले 9 महीनों में कंपनी के कुल रेवेन्यू में रूम एसी बिजनेस की हिस्सेदारी 73% रही जिसमें रूम एसी, वॉशिंग मशीन और कूलर शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें