Pharma stocks : फार्मा शेयरों में आज तगड़ा एक्शन है। सन फार्मा, सिप्ला और बायोकॉन में 3 से 4 फीसदी की तेजी है। फार्मों शेयरों को लेकर बाजार में इतना जोश क्यों हैं, इस पर नजर डालें तो बायोकॉन की कैंसर दवा मंजूर कर ली गई है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स के Jobevne दवा को USFDA से मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल कैंसर के इलाज में होता है। 2023 में US में इस दवा का मार्केट साइज 2 अरब डॉलर था। कंपनी को इस दवा से वित्त वर्ष 2026 में 6.3 करोड़ डॉलर की कमाई होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2027 में कंपनी की बिक्री 8.8 करोड़ डॉलर रहने की उम्मीद है।
