बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल 11.50 बजे के आसपास निफ्टी 57.90 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 23,348.80 के स्तर पर और सेंसेक्स 112 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 76,805 के आसपास दिख रहा है। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि आज एमजीएल, PI इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल पर फोकस बनाए रखना चाहिए। इन स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, एमएंडएम और पावर ग्रिड में तेजी देखने को मिल सकती है।
