Get App

PNB हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में बड़ी डील, ₹2,642 करोड़ में बिक गई 13.1% हिस्सेदारी, शेयर लुढ़का

PNB Housing Finance share Price: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में आज 30 जुलाई को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील के जरिए कंपनी के कुल 2,642 करोड़ रुपये शेयर बेचे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप की क्वालिटी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स पीसीसी ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेची है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 11:05 AM
PNB हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में बड़ी डील, ₹2,642 करोड़ में बिक गई 13.1% हिस्सेदारी, शेयर लुढ़का
कार्लाइल ग्रुप के पास जून तिमाही तक PNB Housing Finance की 32.68% हिस्सेदारी थी

PNB Housing Finance share Price: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में आज 30 जुलाई को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील के जरिए कंपनी के कुल 2,642 करोड़ रुपये शेयर बेचे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप की क्वालिटी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स पीसीसी ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेची है। ब्लॉक डील में PNB हाउसिंग फाइनेंस के करीब 3.40 करोड़ शेयरों को बेचा गया, जो कंपनी की 13.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयरों को औसतन 778 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा गया। यह इसके पिछले बंद भाव से करीब 2 प्रतिशत कम है।

ब्लॉक डील के बाद PNB हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में गिरावट देखी गई। NSE पर सुबह 10.40 बजे के करीब, कंपनी के शेयर 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 782.50 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है।

ब्लॉक डील में शामिल सभी पक्षों की तुरंत पहचान नहीं हो सकी। हालांकि CNBC-TV18 ने 30 जुलाई को सुबह एक रिपोर्ट में बताया था कि कार्लाइल ग्रुप कंपनी में 12.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है और वह इसके जरिए 2,511 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

रिपोर्ट में कहा गया था कि मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और IIFL सिक्योरिटीज इस लेनदेन के लिए बुक-रनिंग ब्रोकर के रूप में काम कर रहे थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इस ब्लॉक डील के साथ 90-दिनों की लॉक-इन अवधि भी शामिल है। यानी कार्लाइल ग्रुप 90 दिनों तक PNB हाउसिंग में और हिस्सेदारी नहीं बेच सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें