इनकम टैक्स छापे से 30% गिरा शेयर, अब दे सकता है 60% मुनाफा, ब्रोकरेज ने कहा- 'खरीद लो'

Polycab share price: पॉलीकैब इंडिया के परिसरों में इनकम टैक्स छापे की खबर पिछले हफ्ते आई थी, लेकिन ये छापे दिसंबर 2023 में पड़े थे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी के करीब 50 ठिकानों पर छापे मारे थे। विभाग ने बताया कि उसे करीब 1,000 रुपये के अनअकाउंटेड यानी बिना हिसाब-किताब वाली कैश बिक्री की जानकारी मिली है

अपडेटेड Jan 16, 2024 पर 10:59 PM
Story continues below Advertisement
Polycab share price: जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी पॉलीकैब इंडिया को Buy रेटिंग दी है

Polycab Share Price: केबल और वायर बनाने वाली कंपनी पॉलीकैब इंडिया पर इनकम टैक्स विभाग ने छापे मारे हैं। इस छापे में क्या मिला, क्या नहीं मिला, इसे लेकर कंपनी और इनकम टैक्स विभाग दोनों की ओर से अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि दुनिया की जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि इस पूरे इनकम टैक्स हंगामे के बीच कंपनी के शेयरों में अच्छा मुनाफा कमाने का शानदार मौका है। पॉलीकैब इंडिया के परिसरों में इनकम टैक्स छापे की खबर पिछले हफ्ते आई थी, लेकिन ये छापे दिसंबर 2023 में पड़े थे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी के करीब 50 ठिकानों पर छापे मारे थे। विभाग ने बताया कि उसे करीब 1,000 करोड़ रुपये के अनअकाउंटेड यानी बिना हिसाब-किताब वाली कैश बिक्री की जानकारी मिली है।

यहां ये बताना जरूरी है कि इनकम टैक्स विभाग ने अपने बयान में पॉलीकैब इंडिया का नाम नहीं लिया था। उसने बस ये बताया था कि विभाग ने वायर और केबल बनाने वाली एक बड़ी कंपनी पर छापे मारे हैं। लेकिन पॉलीकैब ने खुद शेयर बाजार में दाखिल एक डॉक्यूमेंट्स में यह जानकारी दी, उसके कई परिसरों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापे मारे है।

इस खबर के बाद इसके शेयर कुछ दिनों में करीब 30 पर्सेंट तक टूट गए थे। हालांकि फिर कंपनी ने सफाई दी कि इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से जांच के नतीजों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। इस सफाई पर फटाक से शेयर अगले ही दिन उछल गए और तीन कारोबारी दिनों में यह करीब 12 फीसदी रिकवर हो चुका है। आज 16 जनवरी की बात करें तो BSE पर यह 3.36 फीसदी की मजबूती के साथ 4339.30 रुपये पर बंद हुआ है।


यह भी पढ़ें- Hot Stocks: इन तीन शेयरों पर लगाएं दांव, फटाफट 11% मुनाफा कमाने का मौका

गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी के खिलाफ जो कार्रवाई की है, उसे लेकर उसका कोई व्यू नहीं है। वह इस मामले में अधिक जानकारी आने का इंतजार करेगी। ब्रोकरेज के मुताबिक भाव में गिरावट के बाद अब यह शेयर अपनी वित्त वर्ष 2025 की अनुमानित कमाई के मुकाबले 29 गुना भाव पर कारोबार है, जो इसकी बाकी समकक्ष कंपनियों के मुकाबले करीब 38 फीसदी कम है। इसी को देखते हुए गोल्डमैन सैक्स ने पॉलीकैब इंडिया को Buy रेटिंग दी है और इसे 5,750 रुपये पर टारगेट प्राइस फिक्स तय किया है। यह पॉलीकैब के शेयरों में मौजूदा लेवल से करीब 32 फीसदी तेजी की संभावना जताता है।

गोल्डमैन के अलावा एक और जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी पॉलीकैब इंडिया को Buy रेटिंग दी है। जेफरीज ने इसके लिए 7 हजार रुपये का टारगेट फिक्स किया है जो मौजूदा लेवल से करीब 61 फीसदी अपसाइड यानी तेजी की उम्मीद जगाता है। जेफरीज का मानना है कि कंपनी जब दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेगी, तो उसकी सेल्स सालाना आधार पर 15 फीसदी अधिक रहा सकती है। वहीं ब्रोकरेज का कहनाना है कि टैक्स से जुड़े मामले में कोई राय बनाने से पहले अभी और जानकारी आने का इंतजार करेगी।

जेफरीज ने इसकी तुलना पिछले साल 2023 में कुछ दूसरी कंपनियों पर पड़े इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापों से की। इनमें हीरो मोटोकॉर्प और मैनकाइंड फार्मा जैसी कंपनियां शामिलल है। इनकम टैक्स छापे के बाद इन कंपनियों के शेयर टूट गए थे, लेकिन फिर बाद में इनमें शानदार रिकवरी देखी गई। हीरो के शेयर पिछले 6 महीने में 40 फीसदी से अधिक उछल चुके हैं जबकि मैनकाइंड फार्मा के शेयर 20 महीने से अधिक चढ़ चुके हैं।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।