Get App

कोविड के बाद टूर एंड ट्रेवल्स में जोरदार तेजी से ये दो स्टॉक भर सकते हैं जोरदार उड़ान, क्या हैं आपके पास?

वित्त वर्ष 2015-19 (पूर्व-महामारी) की अवधि में लगेज और बैकपैक सेक्टर में सालना आधार पर 14.2 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली। अब आगे इस सेक्टर की सालाना ग्रोथ रेट 15 फीसदी हो सकती है। बता दें कि लगेज सेक्टर को प्रीमियम, मिड-प्रीमियम और मास कैटेगरी में बांटा गया है, इसके बाद बैकपैक्स और हैंडबैग्स आते हैं। कोविड-19 के चलते 2 साल लंबी सुस्ती के अब टूर और ट्रैवल्स की गतिविधियां जोरदार तेजी के लिए तैयार नजर आ रही हैं। यही इस सेक्टर के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव फैक्टर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2023 पर 1:02 PM
कोविड के बाद टूर एंड ट्रेवल्स में जोरदार तेजी से ये दो स्टॉक भर सकते हैं जोरदार उड़ान, क्या हैं आपके पास?
कोविड के बाद डोमेस्टिक एयर पैसेंजर टैरिफ में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। वर्तमान में ये वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2021 के स्तर को पार कर लिया है और लगभग वित्त वर्ष 2020 के पूर्व-महामारी लेवल को छूने के कगार पर है

बाजार जानकारों का मानना है कि 10000 करोड़ रुपए के भारतीय लगेज और बैगपैक सेक्टर में अगले 3-5 साल में सालाना आधार पर 15 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल सकती है। सेक्टर को कोविड बाद के दौर में टूर और ट्रैवल में आी तेजी का फायदा मिलेगा। इस सेक्टर को ऑफिसों के फिर से खुलने और ग्राहकों का रुझान गैर-ब्रैंडेड प्रोडक्ट से ब्रैंडेट प्रोडक्ट की ओर शिफ्ट होने का भी फायदा मिलेगा। घरेलू ब्रोकरेज आनंद राठी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगेज और बैकपैक सेक्टर की ग्रोथ रेट वित्त वर्ष 2020 के 45 फीसदी से बढ़कर वर्तमान में 56 फीसदी पर आ गई है।

ब्रांडेड कंपनियों की बाजार में बढ़ रही हिस्सेदारी

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पिछले वर्षों के दौरान इस सेक्टर में गैर-ब्रांडेड खिलाड़ियों का दबदबा था। लेकिन अब ब्रांडेड कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी बढ़ रही है और बाजार में ब्रांडेड कंपनियों का दबदबा कायम होता दिख रहा है। बता दें कि कोविड-19 काल में माल समुद्री माल भाड़े में बढ़त और सप्लाई से जुड़ी दूसरी दिक्कतों के चलते गैर-ब्रांडेड खिलाड़ियों के बाहर से सस्ते में माल लाकर भारत में बेचना मुश्किल हो गया जिसका फायदा ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को मिला है।

क्या कहती है आनंद राठी की रिपोर्ट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें