Get App

Power Mech Projects देगी बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट तय; स्टॉक 8% भागा

Power Mech Projects Share Price: अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 61.72 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 50.96 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 1,007.39 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जून 2023 तिमाही में यह 865.13 करोड़ रुपये था

Ritika Singhअपडेटेड Aug 23, 2024 पर 4:06 PM
Power Mech Projects देगी बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट तय; स्टॉक 8% भागा

Power Mech Projects Stock Price: इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन कंपनी पावर मेक प्रोजेक्ट्स के शेयरों में 23 अगस्त को इंट्राडे में 16 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दिखा। हालांकि बाद में यह कम हो गया। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसके बोर्ड ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर एक फुली पेड अप इक्विटी शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर 27 सितंबर 2024 को होने वाली सालाना आम ​बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

23 अगस्त को पावर मेक प्रोजेक्ट्स का शेयर बढ़त के साथ बीएसई पर 6470 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 16.6 प्रतिशत तक चढ़ा और 7450 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर भी है। कारोबार बंद होने पर शेयर 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6901.45 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 11000 करोड़ रुपये है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत सर्किट लिमिट के साथ 8281.70 रुपये है।

क्या रखी गई है रिकॉर्ड डेट

बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 28 सितंबर 2024 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के लिए हकदार होंगे। बोनस शेयर 21 अक्टूबर 2024 को या उससे पहले क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें