Power Stocks: कमजोर बाजार में भी आज पावर शेयरों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। इन शेयरों में तेजी के क्या हैं कारण और पावर सेक्टर में क्या चल रहा है इस नजर डालें तो पता चलता है कि पीक गर्मी में 270 GW के करीब बिजली की मांग संभव है। इसके चलते सरकार 17 GW इंपोर्टेड कोल प्लांट फिर शुरू कर सकती है। हाइड्रो पावर प्लांट की सप्लाई बढ़ाने पर सरकार का फोकस। एनालिस्टों के मुताबिक पीक गर्मी में मर्चेंट पावर रेट बढ़ेंगे। इन वजहों से ही आज पावर शेयरों में तेजी आई है।
