Get App

Praj Industries के शेयर ने लगाई 7% की छलांग, चौथी तिमाही में मुनाफे 53% की वृद्धि से उछला स्टॉक

Praj Industries के शेयरों ने 26 मई को शुरुआती कारोबार में 7 प्रतिशत की छलांग लगाई। कंपनी को वित्त वर्ष 23 की मार्च तिमाही में 88.12 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। एक साल पहले की तुलना में मुनाफा 53 प्रतिशत अधिक रहा। ऑपरेशंस से फर्म की आय 21 प्रतिशत बढ़कर 1,003.98 करोड़ रुपये रही

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 26, 2023 पर 12:54 PM
Praj Industries के शेयर ने लगाई 7% की छलांग, चौथी तिमाही में मुनाफे 53% की वृद्धि से उछला स्टॉक
Praj Industries के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023 के लिए 4.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की

Praj Industries share price: प्राज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Praj Industries Ltd) के शेयरों ने 26 मई को शुरुआती कारोबार में 7 प्रतिशत की छलांग लगाई। कंपनी ने गुरूवार को वित्त वर्ष 23 की मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किये। इसके अनुसार कंपनी को 88.12 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जो कि एक साल पहले की तुलना में 53 प्रतिशत अधिक था। कंपनी के नतीजे बाजार को पसंद आये लिहाजा इसके एक दिन बाद स्टॉक में तेजी नजर आई। कंपनी ने 25 मई को बीएसई फाइलिंग में कहा कि ऑपरेशंस से फर्म की आय 1,003.98 करोड़ रुपये रही। जो एक साल पहले की अवधि में 830.96 करोड़ रुपये से 21 प्रतिशत अधिक थी।

इसका EBITDA सालाना आधार पर 38.8 प्रतिशत बढ़कर 108.3 करोड़ रुपये हो गया। जबकि EBITDA मार्जिन 140 बेसिस प्वाइंट से बढ़कर 10.79 प्रतिशत हो गई। तिमाही के दौरान ऑर्डर इनटेक 1,038 करोड़ रुपये रहा।

एक बेसिस प्वाइंट एक प्रतिशत अंक का सौवां हिस्सा होता है।

निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2023 के लिए 4.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड का प्रस्ताव दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें