Get App

Pratham EPC Projects IPO Listing: 51% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, कंपनी की ऐसी है कारोबारी सेहत

Pratham EPC Projects IPO Listing: प्रथम ईपीसी प्रोजेक्ट्स (Pratham EPC Projects) गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। आज इसके शेयरों की BSE SME पर एंट्री हुई है। इसके IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के जरिए सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए इसके पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा? इसके अलावा चेक करें कि कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 18, 2024 पर 4:56 PM
Pratham EPC Projects IPO Listing:  51% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, कंपनी की ऐसी है कारोबारी सेहत
Pratham EPC Projects IPO Listing: प्रथम ईपीसी प्रोजेक्ट्स का ₹36 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-13 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयर लिस्ट हुए हैं।

Pratham EPC Projects IPO Listing: गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली प्रथम ईपीसी प्रोजेक्ट्स (Pratham EPC Projects) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त एंट्री हुई। सुस्त मार्केट में भी इसके शेयर धांसू लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 178 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 75 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 113.30 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 51 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Pratham EPC Projects Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 118.95 रुपये (Pratham EPC Projects Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक पहले दिन 58.60 फीसदी मुनाफे में हैं।

Pratham EPC Projects IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

प्रथम ईपीसी प्रोजेक्ट्स का ₹36 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-13 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 178.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 70.28 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 320.53 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 179.48 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 48 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल मशीनरी की खरीदारी, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

Pratham EPC Projects के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें