Get App

Yes Bank Share Price: मिली-जुली रही यस बैंक की दिसंबर तिमाही, निवेश के लिए ऐसे तैयार करें स्ट्रैटजी

Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank के शेयरों में इस साल काफी उथल-पुथल रही है। यह इस साल करीब 8 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है जबकि एक महीने में यह चार फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। बैंक ने आज दिसंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान किया है। बैंक के लिए अक्टूबर-दिसंबर 2022 मिली-जुली रही। ऐसे में निवेश की स्ट्रैटजी कैसे तैयार करें, बता रहे हैं मार्केट एक्सपर्ट

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 21, 2023 पर 9:39 PM
Yes Bank Share Price: मिली-जुली रही यस बैंक की दिसंबर तिमाही, निवेश के लिए ऐसे तैयार करें स्ट्रैटजी
Yes Bank को दिसंबर 2022 तिमाही में 52 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जो सालाना आधार पर 80 फीसदी कम रहा।

Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank के शेयरों में इस साल काफी उथल-पुथल रही है। यह इस साल करीब 8 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है जबकि एक महीने में यह चार फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। बैंक ने आज दिसंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान किया है। बैंक के लिए अक्टूबर-दिसंबर 2022 मिली-जुली रही। दिसंबर में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 80 फीसदी घट गया लेकिन एनपीए में भारी गिरावट आई है। यस बैंक के शेयर अभी 19.80 रुपये के भाव में हैं। निवेश को लेकर क्या स्ट्रैटजी होनी चाहिए, इसे लेकर एक्सपर्ट का मानना है कि इसमें तेजी की गुंजाइश तो है लेकिन अगर हैवी प्राइस पर खरीदा है तो लंबे समय तक होल्ड करके रखें लेकिन शेयरों की संख्या नहीं बढ़ाएं।

Yes Bank को लेकर क्या है एक्सपर्ट का रुझान

शेयर मार्केट के दिग्गज एक्सपर्ट प्रकाश गाबा के मुताबिक यस बैंक के शेयरों में राउंडिंग बॉटम मूवमेंट है। राउंडिंग बॉटम मूवमेंट के मुताबिक इसमें अच्छी तेजी के लिए काफी इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में गाबा की सलाह है कि अगर आपने हाई प्राइस पर इसमें निवेश किया है तो लॉन्ग टर्म तक होल्ड करके रखें लेकिन शेयरों की संख्या न बढ़ाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें