Get App

बाजार में मुनाफावसूली का मूड, डिविस लैब, PFC, मैक्स फाइनेंशियल और ग्रैन्यूल्स इंडिया में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Divis Lab पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 3600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 161.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 190/235 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 128 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 02, 2023 पर 11:59 AM
बाजार में मुनाफावसूली का मूड, डिविस लैब, PFC, मैक्स फाइनेंशियल और ग्रैन्यूल्स इंडिया में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
Granules India पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 524 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में मुनाफावसूली का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। HDFC बैंक, रिलायंस, L&T और ITC ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी भी कमजोर कारोबार कर रहा है। आज मिडकैप भी साथ नहीं दे रहे हैं। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने डिवीज लैब पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रकाश गाबा ने पीएफसी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने मैक्स फाइनेंशियल पर दांव लगाया। जबकि राजेश सातपुते ने ग्रैन्यूल्स इंडिया पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Divis Lab

सच्चितानंद उत्तेकर ने Divis Lab के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 3600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 161.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 190/235 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 128 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः PFC Future

प्रकाश गाबा ने PFC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि PFC में 262 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 270 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 259 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें