Protean eGov Tech IPO Listing: सिटिजन-सेंट्रिंक और पॉपुलेशन-स्केल ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस डेवलपमेंट के कारोबार से जुड़ी Protean eGov Technologies के शेयर 13 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। हालांकि इनकी एंट्री फीकी रही। IPO का इश्यू प्राइस 752-792 रुपये प्रति शेयर था। BSE पर शेयरों की लिस्टिंग 792 रुपये पर हुई। हालांकि बाद में शेयर में 12 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई और शेयर 890.90 रुपये के हाई तक चला गया। इस दौरान यह 775 रुपये के लो तक आया। Protean eGov Tech के IPO को निवेशकों से तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था और यह ओवरऑल 23 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था।
