Get App

ZEE के शेयरधारकों से प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्मों की अपील, 'प्रमोटर को नहीं लेने दें अधिक हिस्सेदारी, खिलाफ में करें वोट'

Zee Entertainment Shares: कुछ प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्मों ने जी एंटरटेनमेंट के शेयरधारकों से अपील किया है कि वे कंपनी के प्रमोटरों को 2,237 करोड़ रुपये में 16.9 करोड़ वारंट जारी करने के प्रस्ताव के खिलाफ वोट करें। इन फर्मों का कहना है कि इस प्रस्ताव में "कई गंभीर चिंताएं" छिपी हैं और यह पब्लिक शेयरधारकों के हितों के खिलाफ है। एडवाइजरी फर्मों ने कंपनी के सीईओ पुनीत गोयनका को अधिक नियंत्रण दिए जाने पर आपत्ति जताई है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 3:41 PM
ZEE के शेयरधारकों से प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्मों की अपील, 'प्रमोटर को नहीं लेने दें अधिक हिस्सेदारी, खिलाफ में करें वोट'
Zee Entertainment Shares: शेयरधारकों को स्पेशल प्रस्ताव पर 6 जुलाई से 9 जुलाई के बीच वोटिंग करना है

Zee Entertainment Shares: कई प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्मों ने जी एंटरटेनमेंट के शेयरधारकों से अपील किया है कि वे कंपनी के प्रमोटरों को 2,237 करोड़ रुपये में 16.9 करोड़ वारंट जारी करने के प्रस्ताव के खिलाफ वोट करें। इन फर्मों का कहना है कि इस प्रस्ताव में "कई गंभीर चिंताएं" छिपी हैं और यह पब्लिक शेयरधारकों के हितों के खिलाफ है। मनीकंट्रोल को पता चला है कि एडवाइजरी फर्मों ने कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) पुनीत गोयनका को अधिक नियंत्रण दिए जाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस कदम से कंपनी में पब्लिक शेयरधारकों की हिस्सेदारी काफी घट जाएगी।

Zee ने 16 जून को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि इस प्रस्तावित अलॉटमेंट से गोयनका और उनके परिवार की कंपनी में हिस्सेदारी 3.99 फीसदी से बढ़कर 18.39% हो जाएगी। शेयरधारकों को इस स्पेशल प्रस्ताव पर 6 जुलाई से 9 जुलाई के बीच वोटिंग करनी है।

प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्मों की यह चेतावनी इसलिए भी अहम है क्योंकि कंपनी के शेयरधारकों ने पिछले साल पुनीत गोयनका को दोबारा कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को गिरा दिया था। एडवाइजरी फर्मों ने कबा कि कंपनी को फिलहाल किसी बड़ी पूंजी की जरूरत नहीं है और 31 मार्च 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक इसके पास 2,240 करोड़ रुपये नकदी और उसकी समकक्ष संपत्तिया थीं।

गोयनका पर नहीं है भरोसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें