Get App

PSU Bank Stocks: सरकारी बैंकों पर विदेशी निवेशक बुलिश, जानिए किस वजह से दनादन खरीद रहे शेयर

PSU Bank Stocks: विदेशी निवेशक कुल बाजार में बिकवाली के बावजूद PSU बैंक स्टॉक्स में तेजी से हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। Bank of Maharashtra, SBI, Union Bank और Canara Bank में FPI निवेश बढ़ा है। जानिए क्या है इसकी वजह।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 10:21 PM
PSU Bank Stocks: सरकारी बैंकों पर विदेशी निवेशक बुलिश, जानिए किस वजह से दनादन खरीद रहे शेयर
PSU बैंकों में यह खरीदारी उस समय हो रही है जब FPIs 2025 के ज्यादातर समय भारतीय शेयरों में शुद्ध बिकवाल रहे हैं।

PSU Bank Stocks: विदेशी निवेशक कुल मिलाकर भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली कर रहे हैं, लेकिन एक दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है। पिछले कई तिमाहियों से वे सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ा रहे हैं।

हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPI ने भारतीय बाजार में व्यापक स्तर पर दोबारा खरीदारी शुरू नहीं की है, लेकिन उन्होंने चुपचाप PSU बैंकों में एक्सपोजर बढ़ाया है। इसकी वजह आकर्षक वैल्यूएशन और बेहतर होती ग्रोथ संभावनाएं मानी जा रही हैं।

Bank of Maharashtra पर ज्यादा बुलिश

विदेशी निवेश सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा बुलिश Bank of Maharashtra पर है। इसमें पिछले आठ तिमाहियों से वे अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ा रहे हैं। करीब दो साल पहले इस बैंक में FPIs की हिस्सेदारी 0.5 प्रतिशत से भी कम थी। अब यह बढ़कर लगभग 5 प्रतिशत हो गई है। 19 फरवरी को Bank of Maharashtra का शेयर 69.85 रुपये के 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें