बाजार के "सरकार" PSUs शेयरों का धमाल, एक साल में मार्केट कैप 90% उछला

PSUs शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। पिछले 1 साल में सरकारी कंपनियों का मार्केट कैप 90 फीसदी उछल कर 60 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। जबकि पिछले साल ये 31 लाख करोड़ रुपए रहा था। एक साल में इनके मार्केट कैप में 28 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हुई है। 70 से ज्यादा PSUs की मौजूदा मार्केट कैप करीब 60 लाख करोड़ रुपए है

अपडेटेड Feb 05, 2024 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
LIC के मार्केट कैप में 1 साल में 2.55 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, इस अवधि में NTPC के मार्केट कैप में 1.70 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हुई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    PSU Stocks: पिछले एक साल में सरकारी कंपनियों ने निवेशकों को मालमाल कर दिया है। सरकारी कंपनियों के मार्केट कैप में जोरदार उछाल आया है। PSUs की परफॉर्मेंस रिपोर्ट लेकर आए हैं सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा। PSUs शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। पिछले 1 साल में सरकारी कंपनियों का मार्केट कैप 90 फीसदी उछल कर 60 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। जबकि पिछले साल ये 31 लाख करोड़ रुपए रहा था। एक साल में इनके मार्केट कैप में 28 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हुई है। 70 से ज्यादा PSUs की मौजूदा मार्केट कैप करीब 60 लाख करोड़ रुपए है। 10 सबसे बड़ी PSUs से करीब 18 लाख करोड़ की तेजी मिली है।

    PSUs-मार्केट कैप बढ़ाने में सबसे आगे रहे ये स्टॉक

    LIC के मार्केट कैप में 1 साल में 2.55 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, इस अवधि में NTPC के मार्केट कैप में 1.70 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हुई है। ONGC के मार्केट कैप में पिछले 1 साल में 1.52 लाख करोड़ रुपए का और IOC के मार्केट कैप में 1.40 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इस अवधि में कोल इंडिया के मार्केट कैप में 1.35 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। जबकि HAL का मार्केट कैप 1.20 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है।


    इसी तरह पिछले 1 साल में पावर ग्रिड का मार्केट कैप 1.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। वहीं, पीएफसी के मार्केट कैप में 1.13 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। 1 साल में REC के मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ रुपए की और SBI के मार्केट कैप में 95000 करोड़ का इजाफा हुआ है।

    Bank of India share price : मार्जिन में दबाव के चलते निवेशकों की मुनाफावसूली, 6% टूटा शेयर

    सबसे ज्यादा तेजी वाले PSUs

    पिछले 1 साल में सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाले शेयरों में IFCI ने 426 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। जबकि SJVN 412 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई है। NBCC ने 1 साल में 392 फीसदी और HUDCO ने 352 फीसदी रिटर्न दिया है। इसी तरह REC ने पिछले 1 साल में 325 फीसदी और PFC ने 303 फीसदी रिटर्न दिया है।

    इसी तरह IRCON ने पिछले 1 साल में 299 फीसदी और चेन्नई पेट्रो ने 298 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में RVNL ने अपने निवेशकों को 292 फीसदी की जोरदार रिटर्न दिया है। वहीं, कोचीन शिपयार्ड ने 288 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।