संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (पीएसी) सेबी के अकाउंट्स की व्यापक जांच करेगी। वह फाइनेंशियल ईयर 2022-23 और फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के सेबी के अकाउंट्स को रिव्यू करेगी। यह पहली बार है कि पीएसी ने सेबी के वित्तीय प्रदर्शन की जांच की जरूरत महसूस की है। कांग्रेस के सीनियर लीडर केसी वेणुगोपाल पीएसी के प्रमुख हैं। इस कमेटी में एनडीए और विपक्ष दोनों दलों के नेता शामिल हैं। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।
