Share Market Scam: सोशल मीडिया के इस दौर में टेलीग्राम, वाट्सऐप और X (पूर्व नाम Twitter) के जरिए मुंबई के एक परिवार ने ऐसा खेल रचाया कि उन्होंने करोड़ों का मुनाफा कूटा। बाजार नियामक सेबी ने मुंबई के एक परिवार पर शेयरों की कीमतों में हेरफेर कर अवैध मुनाफा कमाने के आरोपों की जांच की जिसके बाद मार्केट मैनिपुलेशन का एक बड़ा घोटाला सामने आया। यह घोटाला छोटा-मोटा नहीं, बल्कि ₹20 करोड़ से अधिक का है। सेबी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने अपना जाल टेलीग्राम, X (पूर्व नाम Twitter) और वाट्सऐप के जरिए फैलाया। सेबी के आदेश के मुताबिक इस परिवार ने 82 एसएमई स्टॉक्स में हेरफेर किया और पंप एंड डंप (Pump and Dump) के जरिए करीब ₹20.25 करोड़ कमाए।
