Get App

PVR-Inox Shares: अमिताभ-प्रभास की Kalki 2898 AD ने भरी शेयरों में चाबी, अभी हॉलीवुड का तूफान आना है बाकी

PVR Inox Share Price: इस समय सिनेमाघरों में भविष्य की दुनिया पर बनी अमिताभ बच्चन और प्रभास की कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) की दहाड़ चल रही है तो दूसरी तरफ इसके चलते पीवीआर आईनॉक्स के शेयर भी रॉकेट बन गए हैं। मूवी के शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने शेयरों को लेकर माहौल पॉजिटिव कर दिया और पीवीआई-आईनॉक्स के शेयर करीब 6 फीसदी उछल गए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 01, 2024 पर 3:55 PM
PVR-Inox Shares: अमिताभ-प्रभास की Kalki 2898 AD ने भरी शेयरों में चाबी, अभी हॉलीवुड का तूफान आना है बाकी
बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के हिसाब से Kalki 2898 AD दर्शकों को पसंद आ रही है। रिलीज के सिर्फ तीन ही दिनों में यह इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय मूवी बन गई।

PVR-Inox Share Price: इस समय सिनेमाघरों में भविष्य की दुनिया पर बनी अमिताभ बच्चन और प्रभास की कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) की दहाड़ चल रही है तो दूसरी तरफ इसके चलते पीवीआर आईनॉक्स के शेयर भी रॉकेट बन गए हैं। मूवी के शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने शेयरों को लेकर माहौल पॉजिटिव कर दिया और पीवीआई-आईनॉक्स के शेयर करीब 6 फीसदी उछल गए। शेयरों की खरीदारी इतनी मजबूत है कि मुनाफावसूली भी अधिक नरमी नहीं ला पाई। दिन के आखिरी में आज BSE पर यह 4.94 फीसदी की बढ़त के साथ 1498.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में BSE पर यह 5.96 फीसदी उछलकर 1512.60 रुपये तक पहुंच गया था।

Kalki 2898 AD को कैसा मिल रहा दर्शकों का रिस्पांस?

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के हिसाब से कल्कि 2898एडी दर्शकों को पसंद आ रही है। रिलीज के सिर्फ तीन ही दिनों में यह इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय मूवी बन गई। दुनिया भर में इसने 415 करोड़ रुपये छापे हैं जबकि भारत में 220 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। इससे पहले 2024 की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी का रिकॉर्ड तेजा सज्जा की तेलुगू फिल्म हनुमान के नाम था जिसने दुनिया भर में 350 करोड़ रुपये कमाए थे। इस मूवी के रिलीज के पांच दिन हो चुके हैं और आज दोपहर तक पांच दिन की कमाई के जो आंकड़े आए हैं, उसके मुताबिक देश में अब तक यह 319 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 550 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। इसका बजट 600 करोड़ रुपये के आस-पास बताया जा रहा है।

PVR-Inox के शेयरों पर एक्सपर्ट्स का क्या है रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें